Thursday, February 19, 2026

Samsung का वो फोन, जिसकी एंट्री फ्लाइट में थी बैन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली, Samsung को शानदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। मौजूदा वक्त में सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन लेटेस्ट लॉन्च iPhone को टक्कर देते हैं। लेकिन एक वक्त कुछ यूं हुआ था कि Samsung Galaxy Note 7 स्मार्टफोन की एंट्री फ्लाइट में बैन कर दी गई थी। यह मामला साल 2016 का है, जब Samsung Galaxy Note 7 को फ्लाइट में साथ ले जाने पर प्रतिबंध था। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर Galaxy Note 7 स्मार्टफोन में ऐसा क्या था कि जिसकी वजह से सैमसंग यूजर्स को हवाई सफर के दौरान मुसीबत का सामना करना पड़ता था।Samsung Galaxy Note 7 स्मार्टफोन में साल 2016 में ब्लास्ट के कई मामले सामने हुये थे। साथ ही फोन में ओवर हीटिंग की समस्या आर रही थी। ऐसे में शुरुआत में कंपनी ने फोन को वापस मगाएं। लेकिन जब ब्लास्ट और हीटिंग का समस्या दूर नहीं हुई, तो Samsung ने फोन को हमेशा के लिए बंद कर दिया। Galaxy Note 7 में ब्लास्ट का एक मामला एयरपोर्ट पर हुआ था, जिसके बाद फोन को फ्लाइट में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस घटना के बाद Galaxy Note 7 स्मार्टफोन की बिक्री में जोरदार गिरावट दर्ज की गई थी। Samsung ने अपनी खराब होती इमेज को बचाने के लिए Galaxy Note 7 स्मार्टफोन को हमेशा के लिए बंद कर दिया था। इस घटना से सैमसंग कंपनी को साल 2016 की तीसरी तिमाही में करीब 2.3 बिलियन (15,375 करोड़ रुपये) का नुकसान झेलना पड़ा था। बता दें कि कंपनी ने जांच में पाया कि Galaxy Note 7 स्मार्टफोन में ब्लास्ट के पीछे की वजह बैटरी थी।

.

Recent Stories