स्कूटी के साथ बह गया सवार, गोवा में बारिश से हाहाकार, मुंबई भी अलर्ट पर

गोवा में बारिश से बुरा हाल है. मंगलवार शाम से हो रही भारी बारिश की वजह से लोग बहुत परेशान हैं. कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुकी हैं. जहां नजर घुमाओ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. मानो जैसे बाढ़ आ गई हो. मानसून आने से पहले अगर गोवा का ये हाल है तो बाद में क्या होगा, ये सोचकर ही गोवा के लोग परेशान हो उठे हैं. राज्य के कई हिस्सों में भीषण बारिश कहर बरसा रही है.  नॉर्थ गोवा का मापुसा और मोरमुगाओ में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बारिश से पणजी का भी हाल खराब है. सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से वाहन निकल नहीं पा रहे हैं और ट्रैफिक जाम के हालात पैदा हो गए हैं.

गोवा से बारिश का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी से भरी सड़क पर एक शख्स अपनी स्कूटी को संभालने की बहुत कोशिश कर रहा है, लेकिन पानी के बहाव के आगे उसकी ड्राइविंग स्किल काम नहीं आई, शख्स स्कूटी समेत पानी में बह जाता है. दूसरे वाहन भी इस दौरान पानी में फंसे दिखाई दे रहे हैं.

गोवा में आफत की बारिश अभी थमी नहीं है. आईएमडी ने बुधार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही पेरनेम और मापुसोनेल में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है. अकेले परनेम और मापुआ में 161 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को पूरे दिन भारी बारिश होती रही.

Latest and Breaking News on NDTV

गोवा में भारी बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. खराब मौसम की वजह से कुछ फ्लाइट्स के समय में बदल किया गया है. तो वहीं कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है. मौसम विभाग ने गोवा में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है. इससे पहले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. 22 मई को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

.

Recent Stories