Tuesday, February 24, 2026

Rajya Sabha seat Chhattisgarh : राज्यसभा की दो सीटों पर सियासी हलचल तेज, उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू

Rajya Sabha seat Chhattisgarh छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों का 7 नामों वाला पैनल तैयार कर दिल्ली स्थित हाईकमान को भेज दिया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर इन दोनों सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

मार-ए-लागो में सुरक्षा भंग हथियारबंद घुसपैठिए को सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया पैनल

पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी है। एसटी-एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के बीच प्रतिनिधित्व बनाए रखने की कोशिश की गई है।

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से नाम

  • नवीन मार्कंडेय

  • डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

  • किरण बघेल

सामान्य वर्ग से नाम

  • गौरीशंकर अग्रवाल

  • प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

  • सरोज पांडे

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से नाम

  • नारायण सिंह चंदेल

दिल्ली में होगा अंतिम फैसला

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा द्वारा भेजे गए इन नामों पर दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। आगामी चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन सात नामों में से दो उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

राजनीतिक नजरें फैसले पर

राज्यसभा सीटों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि पार्टी संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक संतुलन और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर उम्मीदवार तय करेगी।

.

Recent Stories