रायपुर। विष्णुदेव साय की कैबिनेट राजिम पुन्नी मेला का नाम बदलने की तैयारी में नजर आ रही है. कैबिनेट की बैठक में राजिम पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ के तौर पर नाम रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है. इस बात का खुलासा भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने किया है.
साय कैबिनेट की बैठक को लेकर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए जो भी निर्णय लेने होंगे, वह सभी निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिए जाएंगे. राजिम पुन्नी मेला का नाम बदलने के लिए अध्यादेश लाने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए केदार गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में धार्मिक आयोजन के तौर पर राजिम कुंभ ने अपनी पहचान बनाई थी. कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने उसे मेले का रूप दे दिया था, जो निश्चित रूप से निंदनीय था.


