हरियाणा में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस:करनाल में बोले- यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का, RSS-मोदी जबरन अपनी पूजा करवाना चाहते हैं

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल और कुरुक्षेत्र में चल रही है। यात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे तरावड़ी से हुई। धुंध व हलके अंधेरे में राहुल गांधी पैदल चले। रास्ते में राहुल गांधी को टीशर्ट में देख कांग्रेस समर्थकों ने कपड़े उतारकर डांस किया।

करनाल में प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है। भाजपा पूजा का संगठन है। पूजा 2 तरीके की होती है। नॉर्मली पूजा भगवान के पास जाकर होती है।

RSS की पूजा अलग है। वह चाहता है कि जबरन उनकी पूजा हो। मोदी जी चाहते हैं कि जबरन उनकी पूजा हो। देश में सब लोग उनकी पूजा करें। उसका रिस्पॉन्स तपस्या ही हो सकती है। कांग्रेस की तपस्या में कमी हो गई थी, यात्रा से उसे पूरा कर रहे हैं।

.

Recent Stories