Monday, December 8, 2025

राहुल गांधी आज लोकसभा में भाषण दे सकते हैं:BJP ने कैम्ब्रिज स्पीच पर विशेष समिति बनाने की मांग की, कहा- उन्हें निष्काषित करें

राहुल गांधी अपनी लंदन स्पीच पर शुक्रवार को लोकसभा में पक्ष रख सकते हैं। इससे पहले वे गुरुवार को संसद पहुंचे थे और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलकर सदन में भाषण के लिए वक्त मांगा था।

उधर, भाजपा उनसे माफी की मांग पर अड़ी है। BJP के निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को चिट्‌ठी लिखकर राहुल गांधी के सदन से निष्कासन की मांग की है। साथ ही कहा है कि उनके बयान की जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाई जाए। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज पांचवां दिन हैं। पहले चार दिन राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण और अडाणी मामले में हंगामे की भेंट चढ़ गए।

भाजपा की स्पेशल कमेटी बनाने की मांग
सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के बयानों की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाने की मांग की है। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने यूरोप और अमेरिका में अपनी बयानों से लगातार संसद और देश की गरिमा को धूमिल किया है। इसलिए उन्हें संसद से निष्कासित करने का समय आ गया है। उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त करने में मदद करनी चाहिए।

.

Recent Stories