केंद्र पर बरसीं प्रियंका, कहा- एक दिन में 27 रुपये कमा रहे किसान, लेकिन प्रधानमंत्री के मित्र प्रतिदिन 1600 करोड़ कमा रहे…

रायपुर. कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज समापन है. सभी नेता जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री का मित्र प्रतिदिन 1600 करोड़ कमा रहा है.

उन्होंने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं. बघेल जी ने कई बार निमंत्रण दिया था, लेकिन आ नहीं पाई थी. आज आकर बहुत खुशी हो रही है. हमारे कांग्रेस का इतना बड़ा अधिवेशन आपके प्रदेश में चल रहा है. आपके प्रदेश की सुंदरता के बारे में सुना था. छत्तीसगढ़ प्रदेश से मेरे परिवार का बहुत लगाव है प्रियंका ने कहा कि इस प्रदेश में सामूहिकता की पुरानी परंपरा है. इस देश का संविधान भी सामूहिकता की भावना से ही बना हुआ है. ये संविधान एक सामूहिक परंपरा पर आधारित है. कांग्रेस पार्टी इस संविधान को बचाने का काम कर रही है. संविधान सभी को समान मौका देता है. इज्जत से जीने का मौका, अपने धर्म को निभाने का मौका देता है. संविधान को मजबूत रखने के लिए मीडिया, न्यायपालिका और संसद है. अगर ये तीनों कमजोर होते हैं, तो आपको आपका अधिकार हक नहीं मिलता है.

.

Recent Stories