सत्ता का गुरुर, नशे की हालत में बैठक में पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सीएसपी से करने लगे बदतमीजी

रायगढ़। सत्ता का गुरुर ऐसा होता है कि जब चढ़ता है तो सिर चढ़कर बोलता है. ऐसा ही नजारा रायगढ़ में देखने को मिला, जहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बद्तमीजी करने लगे. मामले में पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

दरअसल, नगर निगम के वार्ड 27 में हो रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान रविवार की रात कांग्रेस और भाजपा के बीच प्राची विहार में विवाद हो गया. इसकी सूचना मिलने पर सीएसपी उपाध्याय पहुंचे थे. इस बैठक में शामिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के बाचतीच के लहजे और हाव-भाव को देखते हुए नशे में हालत में होने की बातें कही जा रही थी.

बैठक के दौरान कांग्रेस नेता अनिल शुक्ला सीएसपी अभिनव उपाध्याय से बदतमीजी करने लगे. सीएसपी कह रहे हैं कि आप नशे में आए हैं, मैं जांच करवाउंगा और कार्रवाई करूंगा. इस पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने हाथ पकड़ा. यहां तक बोल गए कि क्या उsss लोगे मेरा

.

Recent Stories