दिल्ली : बुराड़ी इलाके में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को गर्भवती हालत में झांसी जिले से बरामद कर आरोपी कालू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता घरों में जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार-पांच माह पहले वह अपने घर के पास मंदिर गई थी। इस दौरान वहां एक महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने अपने बच्चों को घर आकर ट्यूशन पढ़ाने को कहा था। पीड़िता ने अच्छा पैसा मिलने की वजह से पढ़ाना शुरू कर दिया।


