UP में का बा…गाने वाली नेहा को पुलिस का नोटिस:कानपुर देहात कांड पर गाया था गाना, 7 सवालों पर 3 दिन में जवाब मांगा

कानपुर.यूपी में का बा…गाकर सुर्खियों में आईं लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद “यूपी में का बा सीजन-2” गाना गाया था। इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था।

नेहा को नोटिस कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने भेजा है। मंगलवार को नेहा के दिल्ली के एड्रेस पर पुलिस ने उनको नोटिस थमाया। इस नोटिस में नेहा से 7 सवालों का जवाब 3 दिन के भीतर मांगा गया है। पुलिस का दावा है कि नेहा के गीत से समाज का माहौल बिगड़ रहा है।

सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि थाना अकबरपुर में लिखित और मौखिक शिकायत मिली है। इसमें कहा गया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर नाम की महिला ने अपलोड किया है। इससे समाज में वैमन्यस्ता और भेदभाव की स्थिति पैदा हुई है। इस पर संज्ञान लेते हुए अकबरपुर थाना प्रभारी ने नेहा सिंह राठौर को 160 CrPC का नोटिस भेजा है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नेहा बोलीं- ट्रिकी सवाल हैं, कानूनी सलाह लेकर जवाब देंगी
भास्कर ने नेहा से इस नोटिस पर प्रतिक्रिया पूछी। उन्होंने कहा, “वे कानूनी सलाह लेकर ही इन सवालों के जवाब देंगी। पुलिस की तरफ से पूछे गए सातों सवाल काफी ट्रिकी हैं। उनका जवाब हां या ना में देना मुश्किल है। इस वजह से लीगल प्रोसेस फॉलो करके ही जवाब देंगी।”

कौन परेशान कर रहा है आप लोगों को…
@nehafolksinger नेहा सिंह राठौर नाम के ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया गया। यह अकाउंट नेहा सिंह राठौड़ का बताया जाता है। हालांकि, यह वैरिफाइड नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि नेहा नोटिस देने पहुंचे पुलिस जवानों से पूछ रहीं हैं कि कौन परेशान कर रहा है आप लोगों को? जवाब में पुलिसवाले कहते हैं कि आप ही परेशान कर रहीं हैं मैडम।

.

Recent Stories