दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूरी दुनिया आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाती है। इसके साथ ही नए साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है। लेकिन यह तारीख और भी कई कारणों से ऐतिहासिक है। इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भारतीय राजनीति और इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। आज, 25 दिसंबर को, उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण करना एक ऐसे नेता को सम्मान देना है, जिसने अपने जीवन को भारत की सेवा में समर्पित कर दिया।


