Thursday, February 19, 2026

PM Kisan योजना का लाभ लेने वाले किसान ध्यान दें, इस बहुत जरूरी काम पर लगी अस्थायी रोक

नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी कराना जरूरी है। लेकिन, फिलहाल ओटीपी के जरिए आधार बेस्ड ईकेवाईसी पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। ऐसे में जो लाभार्थी अभी ओटीपी के जरिए आधार बेस्ड ईकेवाईसी करने की योजना बना रहे थे, वह अपनी योजना के अनुसार ऐसा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, लाभार्थियों के पास बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए सीएससी केंद्र जाने का विकल्प अभी भी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। कृपया, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें।” यहां लिखा गया, “ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से आधार आधारित ईकेवाईसी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”

बता दें कि सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा भी बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 31 मार्च थी, जिसे अभी 31 मई कर दिया गया है। वेबसाइट पर लिखा गया है, “सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 31 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।”

.

Recent Stories