रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सिंहदेव के इस्तीफे की गूंज अब दिल्ली दरबार तक सुनाई दे रही है. TS के इस्तीफे की शिकायत कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गई है. सूत्र बताते हैं कि इस मसले को लेकर PL पुनिया और कांग्रेस प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच चर्चा हुई है.
सिंहदेव के इस्तीफे और विधायकों की मांग की जानकारी दी. जल्द से जल्द मामले की निपटारे को लेकर चर्चा हुई है. सूत्र बताते हैं कि इसी सप्ताह सिंहदेव प्रकरण सुलझ सकता है. टीएस सिंहदेव दिल्ली में मौजूद हैं. सिंहदेव सोनिया गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं.
सूत्र बतात हैं कि विधानसभा सत्र की वजह से सिंहदेव मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा. सूत्र बताते हैं कि केसी वेणुगोपाल के लगातार संपर्क में सिंहदेव बने हुए हैं.
इधर विधानसभा सत्र में बीजेपी ने इस्तीफे के मुद्दे को उठाने को लेकर रणनीति तैयार कर ली है. प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश के आबंटन और मनरेगा समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी सदन में सरकार को घेरेगी.


