पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पश्चिम पाकिस्तान में था। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी। भूकंप के झटके इतने तेज थे लोग घरों से बाहर निकल गए। 4.6 की तीव्रता का भूकंप होने की वजह से लोगों में भय का माहौल बन गया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 29.12 उत्तर तथा देशान्तर 67.26 पूर्व था। यह भूकंप दोपहर में 1 बजकर 26 मिनट पर आया है।
एक सप्ताह में कई झटके
इससे दो दिन पहले शनिवार 10 मई को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.0 की थी। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। ये भूकंप सुबह 1 बजकर 44 मिनट पर आया था। इस भूकंप का केंद्र भी पश्चिम पाकिस्तान में क्वेटा के पास था। वहीं पिछले सप्ताह भी सोमवार को पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 36.60 उत्तर तथा देशान्तर 72.89 पूर्व था।