दिल्ली के बजट के लिए आम लोगों की ली जाएगी राय, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनन के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनीं। दिल्ली के बजट को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सुझावों से शामिल करके विकसित दिल्ली का बजट पेश करेंगे।

दिल्ली के बजट में महिला सम्मान योजना के साथ हमारे सभी वादों को स्थान दिया गया है। सीएम ने 5 मार्च को सभी महिला संगठनों के संवाद के लिए विधानसभा में बुलाया है। जिससे बजट वह भी बजट पर अपना सुझाव दे सकें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी क्षेत्र के लोगों के साथ बजट संवाद करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे। उसी आधार पर विकसित दिल्ली का बजट तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बजट पर लोगों से सुझाव जानने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है।

.

Recent Stories