अभनपुर. गोबरा नवापारा के बस स्टैंड के पास आज दोपहर रेत लेकर जा रही एक हाईवा की ठोकर से सुपर एक्सेल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और चक्काजाम कर दिया. इसके चलते घटना स्थल पर रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. मामले की सूचना मिलने पर गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों मृतक लाडूराम साहू (60 वर्षीय) गोबरा नवापारा के ही गोबरा बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा. दुर्भाग्य की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी नगर का कोई भी जनप्रतिनिधि, लोगों के आक्रोश को भांपते हुए मौके पर नहीं पहुंचे. इतना जरूर रहा कि वे घटना को लेकर व्हाट्सएप व्हाट्सएप खेलते रहे. बताना जरूरी है कि दिसंबर महीने में भी एक हाईवा ने एक मोटरसाइकिल में सवार एक पुरुष और उसके दो मासूम बच्चों को कुचल दिया था, इसके बाद लोग इस कदर आक्रोशित हो गए थे कि दिनभर नगर में चक्काजाम और बंद की स्थिति रही. इसके बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन और न ही खनिज विभाग रेत लेकर जाने वाली भारी भरकम वाहनों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. इसके चलते लगातार लोगों की जान का खतरा बना हुआ है. को समझाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की. वहीं बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टला है. मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमडीह प्राथमिक शाला के छत का प्लास्टर गिर गया है. इस घटना का शिकार एक स्कूली बच्ची आ गई और अन्य बच्चे बाल-बाल बचे. बताया जा रहा है जब घटना घटी उस समय क्लासरूम में सभी बच्चे मौजूद थे.मामला दर्ज कर मृतक के शव को चीरघर भिजवाया.


