मुंबई से सटे पालघर के समुद्री इलाके में शनिवार को एक संदिग्ध बोट दिखी है। नेवी और कोस्ट गार्ड बोट को ढूंढने में लग गए हैं। नेवी के पीआरओ मेहुल कार्णिक ने बताया कि बोट इंडियन है, लेकिन उस पर सवार दो नागरिक पाकिस्तानी हो सकते हैं।
बॉम्बे हाई के पास यह बोट नजर आई, जिसके बाद नेवी की ओर से मास्टर के माध्यम से उसे कॉन्टैक्ट किया गया। वायरलेस पर उन्होंने बोट पर दो पाकिस्तानी नागरिक के होने की बात स्वीकार की और फिर मुंबई से विपरीत दिशा की ओर जाने लगे। अभी तक बोट तक नेवी की टीम नही पहुंच सकी है।


