सिंहदेव-बघेल को नई जिम्मेदारियां:आलाकमान के नए आदेशों का मतलब प्रदेश के दिग्गजों के अनुभव का लाेकसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार जाने के बाद दिग्गज नेताओं का क्या होगा ? यह चर्चा हर जगह हो रही है। मगर कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने हाल ही में कुछ ऐसे आदेश जारी किए जिससे यह इशारा मिलता है कि दिग्गजों के अनुभव का इस्तेमाल आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी करने जा रही है। हालिया जारी आदेशों में पार्टी सिंहदेव-बघेल को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्दे नजर जिम्मा दिया है।

शुक्रवार को जारी हुए ताजा आदेश में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पूर्व उपमुख्यमंत्री स सिंह देव को कांग्रेस ने राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया है। सिंहदेव सीधे तौर पर उस प्लानिंग का हिस्सा होंगे जिसमें कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी

.

Recent Stories