राजनांदगांव।’ छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। आरकेबी डिवीजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य और एलओएस डिप्टी कमांडर रूपेश मंडावी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मंडावी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव (34) ने 15 अप्रैल को एसपी के समक्ष सरेंडर किया। वह मूल रूप से मुंजाल (कोपाटोला) का रहने वाला है। मंडावी 2012 से नक्सली संगठन में सक्रिय था। उसने कमांडर कमलेश के संपर्क में आने के बाद नक्सली संगठन में शामिल होने का फैसला किया था।


