नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव, प्लेन से दिल्ली रवाना: इसी कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे है पीएम मोदी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस का आज अंतिम दिन है. कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे हुए हैं. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार (Navy Chief Admiral Hari Kumar) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के आने से पहले सभी का कोविड टेस्ट हुआ था. जिसके बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर वापस दिल्ली लौट गए हैं. स्पेशल प्लेन से दिल्ली रवाना हुए हैं.

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (Combined Commanders Conference) में मंथन चल रहा है, जहां कई बड़े फैसले हो सकते हैं. ब्रिटिश राज के प्रतीक चिन्ह बदलने पर मंथन हो सकता है. स्वदेशी हथियार निर्माण पर जोर दिया जा सकता है. अग्निवीर योजना का रिव्यू किया जाएगा. हथियारों के निर्माण में सेना को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर होगा. इस बैठक में स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर मंथन होगा. सेना को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर होगा. पीएम मोदी की अगुवाई में मंथन चल रहा है. रक्षा मंत्री, सीडीएस सहित 2 सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं. नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड पॉजिटिव मिलने से चले गए हैं. विदेशों से हथियारों का आयात कम करने पर फोकस रहेगा.

.

Recent Stories