शादी में एक रसगुल्ले के लिए हत्या:आगरा में 12 से ज्यादा बाराती जख्मी; बिना दुल्हन लौटी बारात

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी में रसगुल्ला को लेकर हंगामा हो गया। विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें एक बाराती की मौत हाे गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना बुधवार रात एत्मादपुर की है। घटना के बाद बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए एत्मादपुर में फोर्स तैनात कर दी गई है।

आगरा के खंदौली के रहने वाले व्यापारी वाकर के दो बेटे जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया के साथ तय हुई थी। दोनों की शादी बुधवार को एत्मादपुर के मैरेज हाउस विनायक भवन में होनी थी।

बुधवार को तय समय पर बारात भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बारात को नाश्ते में रसगुल्ले दिए जा रहे थे। एक बाराती ने एक से ज्यादा रसगुल्ले मांगे। इस दौरान काउंटर पर खड़े युवक ने मना कर दिया। दोनों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रसगुल्लों के लिए चाकू निकल आए। इसी चाकूबाजी में बारात में आया 20 वर्षीय सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक सनी के चाचा इमरान ने बताया कि समय से हम बारात लेकर विनायक भवन पहुंच गए थे। दुल्हन पक्ष के लोग भी वहां बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बारात पहुंचते ही खाना शुरू करा दिया गया। तकरीबन एक से डेढ़ घंटे के भीतर आधी बारात खाना खाकर अपने घरों को वापस जा चुकी थी। चूंकि लोकल का मामला था तो सभी घर जाना चाहते थे। निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त ही रुके थे।

.

Recent Stories