दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बदमाशों ने दमोह में भाजपा नेता अनुराग बर्तन हजारी पर गोलियों से हमला किया है। हालांकि हमले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी बाल-बाल बच गया। गोली भाजपा नेता के ड्राइवर को लगी है। ड्राइवर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी का परिवार के साथ प्रॉपर्टी विवाद चस रहा है। रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी कार से आ रहा था। इसी दौरान हटा के हजारी वार्ड में अनुराग वर्धन हजारी के बड़े पिता के लड़के सक्षम हजारी ने मारने के लिए ताबड़तोड़ 5 राउंड गोली चलाई। उसके बाद वहां से भाग गया।
घटना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी बाल-बाल बच गया। गोली अनुराग वर्धन हजारी के ड्राइवर को लगी। ड्राइवर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने गोली के खोखे भी जब्त किए। वहीं दिनदहाड़े गोली-बारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ड्राइवर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


