मोदी आज शाम श्रीनगर जाएंगे:मोदी आज शाम श्रीनगर जाएंगे: 2013 के बाद से जम्मू-कश्मीर का 25वां दौरा, कल डल झील के किनारे योग करेंगे

डल झील और जबरवान की पहाड़ियों के बीच बना शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा होगी। वहीं, 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा होगी।

चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

PM 20 जून को शाम करीब 6 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में ‘एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर’ इवेंट में शामिल होंगे। साथ ही 1500 करोड़ के 84 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे।

21 जून को योग दिवस पर सुबह 6.30 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत SKICC के बैकयार्ड में डल झील के किनारे योग आसन करेंगे। इस दौरान करीब 7 हजार लोग उनके साथ योग करेंगे। कुछ लोगों को विभिन्न आसनों की ट्रेनिंग दी गई है।

10 साल पहले 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। 2024 के लिए योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

.

Recent Stories