मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में डुबकी लगाई:रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की, रामायण पाठ में हिस्सा लिया; रंगनाथस्वामी मंदिर भी गए

पीएम मोदी ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम में डुबकी लगाई। फिर रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। - Dainik Bhaskarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर रहे। यहां उन्होंने दो मंदिरों में पूजा की। पीएम पहले तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए। वहां उन्होंने अंदल नाम के हाथी को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया।

दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद पीएम ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई फिर भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। यहां उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में हिस्सा लिया।

श्री रंगनाथस्वामी और रामेश्वरम मंदिर भगवान राम के जीवन से जुड़े हैं। 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री उन मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं, जिनका रामायण में जिक्र है।

पहले देखिए PM के रामनाथस्वामी मंदिर दर्शन की 5 तस्वीरें…

PM ने रामनाथस्वामी मंदिर के अंदर बने महालक्ष्मी तीर्थ, सावित्री तीर्थ, गायत्री तीर्थ और सरस्वती तीर्थ कुंड से पानी निकालकर स्नान किया।
PM ने रामनाथस्वामी मंदिर के अंदर बने महालक्ष्मी तीर्थ, सावित्री तीर्थ, गायत्री तीर्थ और सरस्वती तीर्थ कुंड से पानी निकालकर स्नान किया।
पीएम मोदी ने भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की।
पीएम मोदी ने भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की।
पीएम मोदी ने श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पीएम मोदी ने श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पीएम ने रामनाथस्वामी मंदिर में भोग चढ़ाया। इस दौरान उसे हाथों से स्पर्श किया।
पीएम ने रामनाथस्वामी मंदिर में भोग चढ़ाया। इस दौरान उसे हाथों से स्पर्श किया।
पीएम ने रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित रामायण पाठ में हिस्सा लिया।
पीएम ने रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित रामायण पाठ में हिस्सा लिया।
.

Recent Stories