ढाई महीने के बच्चे के साथ विधानसभा पहुंची विधायक:देवलाली की MLA सरोज बोलीं- वोटर्स के लिए जवाब लेने आई हूं

नासिक से NCP विधायक सरोज अहीर अपने 2.5 महीने के बच्चे को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहुंची। सरोज के बच्चे का जन्म 30 सितंबर को हुआ है। उनका कहना है कि पिछले ढाई साल से कोरोना के कारण नागपुर में विधानसभा के सत्र नहीं हो रहे थे। मैं अब एक मां भी हूं लेकिन मैं अपने वोटर्स के के लिए जवाब लेने आई हूं।

नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का विंटर सेशन 19 दिसंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान देवलाली से विधायक सरोज का ढाई महीने का बच्चा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा।

ढाई महीने के बच्चे के साथ विधायक सरोज अहिरे।
ढाई महीने के बच्चे के साथ विधायक सरोज अहिरे।
.

Recent Stories