महिला रेलकर्मी से गंदी हरकत, बदमाश ने पीछा किया:मना करने पर बोला-तुझे जान से मार दूंगा, दफ्तर में घुसकर भी छेड़छाड़

बिलासपुर में महिला रेलकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक ने महिला से जान-पहचान का फायदा उठाकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और पीछा करने लगा। महिला के मना करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। इससे पहले भी आरोपी युवक पर छेड़छाड़ व धमकाने के चार केस दर्ज है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी कॉलेज के पास सुमंगल अपार्टमेंट के फेस-2 में रहने वाले 44 वर्षीय स्वाधीन नाग चौधरी की उससे पुरानी जान पहचान थी, जिसका फायदा उठा कर वह महिला पर बुरी नीयत रखने लगा और उनका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के मना करने पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी भी देने लगा।

.

Recent Stories