Meritorious Service Medal , रायपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का चयन मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) के लिए किया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह चयन छत्तीसगढ़ पुलिस की अनुकरणीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
Narmada Jayanti 2026 : माघ शुक्ल सप्तमी का महत्व अग्नि और जल तत्व की संयुक्त आराधना

विशेष रूप से वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग के लिए इन अधिकारियों के योगदान को सराहा गया है। कठिन परिस्थितियों में निरंतर सेवा, साहस और नेतृत्व क्षमता के कारण इन पुलिसकर्मियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान देने का निर्णय लिया गया है।
इन 10 पुलिसकर्मियों को मिलेगा MSM सम्मान
मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची इस प्रकार है—
-
राम गोपाल गर्ग – महानिरीक्षक (IG)
-
शशि मोहन सिंह – पुलिस अधीक्षक (SP)
-
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक (SP)
-
राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक (SP)
-
निवेदिता पॉल – कमांडेंट
-
मनीषा ठाकुर रावटे – कमांडेंट
-
तारकेश्वर पटेल – सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP)
-
उनेजा खातून अंसारी – सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP)
-
जयलाल मरकाम – सहायक कमांडेंट
-
हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर
राज्य पुलिस की भूमिका को मिली राष्ट्रीय पहचान
यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सामूहिक प्रयासों की भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता, नागरिक सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में इन अधिकारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
सम्मान से बढ़ेगा बल का मनोबल
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस सम्मान से छत्तीसगढ़ पुलिस बल का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। यह युवा अधिकारियों और जवानों को बेहतर सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करेगा।


