Thursday, September 19, 2024

LIVE सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शादी:रजिस्टर्ड मैरिज में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, रिसेप्शन में सलमान समेत शामिल होंगे 1000 गेस्ट, बैस्टियन रेस्टोरेंट में तैयार हुआ रेड कार्पेट

सोनाक्षी और जहीर दोपहर में रजिस्टर्ड मैरिज के बाद शाम को मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देंगे। - Dainik Bhaskarसोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी कर ली है। सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में दोनों की सगाई और फिर रजिस्टर्ड मैरिज हुई है। इसके बाद मुंबई के दादर स्थित शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें करीब 1000 गेस्ट शामिल होंगे। बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया है कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान को गया है। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टार कास्ट भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत कर सकती है।

रविवार दोपहर सोनाक्षी पेरेंट्स के घर रामायणा से रजिस्टर्ड मैरिज के अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के लिए रवाना हुई थीं।
रविवार दोपहर सोनाक्षी पेरेंट्स के घर रामायणा से रजिस्टर्ड मैरिज के अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के लिए रवाना हुई थीं।
पेरेंट्स के घर से निकलकर एक्ट्रेस सोनाक्षी, 81 ऑरियट, बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर पहुंची।
पेरेंट्स के घर से निकलकर एक्ट्रेस सोनाक्षी, 81 ऑरियट, बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर पहुंची।
इसी बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर सोनाक्षी का फ्लैट है। इसे उन्होंने पिछले साल सितंबर में 11 करोड़ में खरीदा था।
इसी बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर सोनाक्षी का फ्लैट है। इसे उन्होंने पिछले साल सितंबर में 11 करोड़ में खरीदा था।
जहीर इकबाल भी अपने घर से रजिस्टर्ड मैरिज के लिए दोपहर को निकले थे।
जहीर इकबाल भी अपने घर से रजिस्टर्ड मैरिज के लिए दोपहर को निकले थे।

सोनाक्षी-जहीर की रजिस्टर्ड मैरिज में पत्नी के साथ पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में होने वाली है। शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचे हैं।

रजिस्टर्ड मैरिज में शामिल होने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रेडिशनल कुर्ते के साथ, हाफ जैकेट और मल्टीकलर शॉल कैरी की है। वहीं पूनम सिन्हा पिंक सूट में नजर आई हैं।
रजिस्टर्ड मैरिज में शामिल होने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्रेडिशनल कुर्ते के साथ, हाफ जैकेट और मल्टीकलर शॉल कैरी की है। वहीं पूनम सिन्हा पिंक सूट में नजर आई हैं।
जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी भी रजिस्टर्ड मैरिज में पहुंचे हैं।
जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी भी रजिस्टर्ड मैरिज में पहुंचे हैं।
सोनाक्षी की हीरामंडी को-स्टार अदिति राव हैदरी अपने पार्टनर सिद्धार्थ के साथ उनकी रजिस्टर्ड मैरिज में शामिल हुई हैं।
सोनाक्षी की हीरामंडी को-स्टार अदिति राव हैदरी अपने पार्टनर सिद्धार्थ के साथ उनकी रजिस्टर्ड मैरिज में शामिल हुई हैं।

डीजे गणेश बोले- तकरीबन 1000 गेस्ट शामिल होंगे
शाम को होने वाली इस पार्टी में डीजे गणेश परफॉर्म करेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिन्हा बैस्टियन रेस्टोरेंट में प्राइवेट पार्टी होस्ट करेंगी। इस पार्टी में तकरीबन 1000 गेस्ट इनवाइट किए गए हैं। पार्टी में डीजे गणेश सुबह 4 बजे तक बॉलीवुड मिक्स प्ले करेंगे।

.

Related Posts

Comments

Recent Stories