Monday, December 8, 2025

असम के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में तेंदुए का आतंक :तारों की बाउंड्री फांदकर आया और वैन पर झपट्टा मारा, अब तक 13 लोग घायल

असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारी समेत 13 लोग घायल हो गए। यहां के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (RFRI) कैंपस में आतंक मचाते तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला करता नजर आ रहा है। हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जोरहाट के बाहरी इलाके में बना हुआ है। इसके कैंपस से जंगल सटा हुआ है। तेंदुआ यहीं से परिसर में घुसा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद उसे पकड़ने पहुंची टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। आसपास के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इलाके में एक्स्ट्रा रेस्क्यू टीम भी तैनात कर दी गई है। साथ ही फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के कैंपस में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

.

Recent Stories