Monday, December 8, 2025

कोरबा की बेटी लखनी साहू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा

कोरबा, 07 अक्टूबर 2025। जिले के लिए गौरव का क्षण रहा जब शासकीय ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा की पूर्व छात्रा और सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री लखनी साहू को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से “एमवाई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

लखनी साहू की इस उपलब्धि से कोरबा जिला ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व की अनुभूति हुई है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

👉 इस सम्मान के बाद कॉलेज परिवार, जिले के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

.

Recent Stories