कोरबा। पिछले दिनों शराब के नशे में पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी शैलेश झा का पुलिस ने जुलूस निकाला । पुलिस कार्रवाई की सराहना लोगो ने की है । आपको बता दें कि एमपी नगर में आतंक का पर्याय बन गए शैलेश झा, एसपी सिंह, पिंटू यादव, बंटी सरदार और शाहिद ने पिछले दिनों शहर के पत्रकार के साथ मारपीट की थी । जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई और आज जुलूस निकाला गया।


