कोरबा। अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला करते हुए जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि कोरबा के सभी अधिवक्ताओं का ₹10 लाख का बीमा कराया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में पंजीकृत सभी अधिवक्ताओं के बीमा प्रीमियम राशि का भुगतान अधिवक्ता संघ कोरबा करेगा। किसी अधिवक्ता के आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो जाता है।


