Monday, December 8, 2025

कोरबा: हसदेव नदी के संरक्षण और तट सौंदर्यीकरण के लिए भव्य हसदेव आरती का आयोजन

कोरबा जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली हसदेव नदी के संरक्षण और तट सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कार्यरत नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा पर ‘हसदेव आरती’ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 6 सितम्बर 2025 को शाम 5 बजे भव्य हसदेव आरती का आयोजन सम्पन्न हुआ।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि लोगों को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक प्रयास भी बना। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्ति यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पवित्र मुहिम को और बल प्रदान किया।

मुख्य यजमान के रूप में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल ने आरती में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि “मेरा जन्म ग्राम तरदा में हुआ है। बचपन में मैं हसदेव नदी में घंटों नहाया करता था और उसका जल पीता भी था। लेकिन आज स्थिति यह है कि हसदेव नदी का जल इतना प्रदूषित हो गया है कि उसे पीना तो दूर, स्नान करना भी संभव नहीं रह गया है। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा नदी को निर्मल बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसमें भारतीय मजदूर संघ तन, मन और धन से सहयोग करेगा।”

.

Recent Stories