Tuesday, February 17, 2026

Knife Attack : रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पहली वारदात…समता कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या

रायपुर, 30 जनवरी। Knife Attack : राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पहली हत्या की वारदात सामने आई है। समता कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव, निवासी गुढ़ियारी के रूप में हुई है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी विवाद के दौरान युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। हर रोज रात में पैदल गश्त, चाकूबाजों और अड्डेबाजों के ठिकानों पर दबिश जैसी कार्रवाइयों के बावजूद यह गंभीर वारदात सामने आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

.

Recent Stories