रायपुर में युवक की पिटाई के बाद अपहरण की कोशिश, लोगों के आने से अधमरा छोड़ भागे अपहरणकर्ता

राजधानी रायपुर में सरस्वती नगर के भवानी नगर इलाके में युवक के साथ मारपीट के बाद अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। इसी दौरान स्थानीय लोगों के आने से अपहरणकर्ता डर गए। बगैर वारदात को अंजाम दिए ही बाइक से फरार हो गए। हालांकि अपहरणकर्ताओं की मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक का नाम आदि राजपूत है। मारपीट और अपहरण का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है। इधर, सरस्वती नगर थाना की पुलिस मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच कर रही है।

.

Recent Stories