fake crime branch police. कोरबा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 08.12.2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया था कि मृत्युजय मिश्रा क्राइम ब्रांच पुलिस हू, कहकर धमकाने लगा और 1000 रूपये की मांग करने लगा मैं डर से 500 रूपये का नोट दिया तो 500 रूपये और मांगा तो मैं और नही है बोला तो बंद कर दूंगा कहकर कार्यवाही करने की धमकी देते हुए भय में डालकर जबरजस्ती दबाव बनाकर 500 रूपये ले लिया है कि आवेदन जांच पर आरोपी के विरूद्ध भयादोहन कर पैसा लेना पाये जाने से धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। कटघोरा थाना स्टाफ एवं सायबर सेल टीम के द्वारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मृत्युंजय मिश्रा को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
fake crime branch police.



