जापान एयरलाइंस के विमान में लगी आग, फ्लाइट में सवार 350 लोग बाल-बाल बचे, देखें VIDEO…

टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के विमान में आग लगने हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी आग बुझा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापान एयरलाइंस का एक हवाई जहाज आग की लपटों में घिर हुआ है.बताया जा रहा है कि कोस्‍टगार्ड के विमान से टक्‍कर के बाद जापान एयरलाइंस की फ्लाइट में आग लगी. विमान में जब आग लगी तो इसमें 350 लोग सवार थे. स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. विमान की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. टोक्यो अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग संभवतः विमान और जापान तटरक्षक विमान के बीच टक्कर के कारण लगी होगी. परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है.

.

Recent Stories