IndiGo Flight Cancellation : 7वें दिन भी इंडिगो का संकट जारी, 350 से अधिक उड़ानें रद्द

IndiGo Flight Cancellation , नई दिल्ली। IndiGo Crisis का असर सातवें दिन भी देशभर के यात्रियों पर लगातार पड़ रहा है। केंद्र सरकार की सख्त चेतावनी और DGCA के नोटिस के बाद भी एयरलाइन की सेवाएं सामान्य नहीं हो सकी हैं। सोमवार सुबह 10 बजे तक 350 से अधिक उड़ानें रद्द किए जाने की पुष्टि हुई है। इससे दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ और हंगामे की स्थितियां बनी हुई हैं।

IndiGo Flight Cancellation : 7वें दिन भी इंडिगो का संकट जारी, 350 से अधिक उड़ानें रद्द

IndiGo Flight Cancellation
IndiGo Flight Cancellation

यात्रियों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से लगातार चल रही इस अव्यवस्था ने उनके कामकाज, यात्रा योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए हैं, जिनमें एयरपोर्ट पर लंबी कतारें, फ्लाइट स्टेटस की अस्पष्टता और रिफंड न मिलने की शिकायतें देखी जा सकती हैं।

सरकार का अल्टीमेटम बेअसर

केंद्र सरकार ने शनिवार को इंडिगो को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 24 घंटे के भीतर स्थिति सामान्य की जाए। DGCA ने एयरलाइन से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी थी। इसके बावजूद सोमवार सुबह तक किसी बड़े सुधार के संकेत नहीं दिखे। उधर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति पर फिर से समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें इंडिगो के टॉप मैनेजमेंट को तलब किया गया है।

इंडिगो का कहना—“ऑपरेशन 72 घंटे में बहाल हो जाएगा”

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “क्रू की उपलब्धता और तकनीकी बाधाओं के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुए हैं। स्थिति को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। अगले तीन दिनों में उड़ान संचालन सामान्य हो जाएगा।”

क्या जल्द खत्म होगा संकट?

फिलहाल हालात सामान्य होने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। एयरलाइन का दावा है कि समस्या क्रू की अनुपलब्धता और तकनीकी कारणों से है, जबकि यात्रियों का मानना है कि इंडिगो अपने सबसे व्यस्त सीजन में मैनेजमेंट की बड़ी विफलता का सामना कर रहा है।

.

Recent Stories