भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है। अमेरिका के लॉस वेगस मे आयोजित इस मुकाबले में उन्होंने 63 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया। देश को यह खिताब 21 साल बाद मिला है। इसके पहले 2001 में भारत की अदिति गोवित्रिकर ने यह खिताब जीता था। सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर से आती हैं। सरगम खुद टीचर रही हैं और उन्होंने साहित्य में पीजी किया हुआ है। उनके पति इंडियन नेवी में हैं।


