अमेरिका में 4 साल से गायब भारतीय छात्रा:FBI ने वॉन्टेड की लिस्ट में नाम जोड़ा, जानकारी देने पर 8 लाख रुपए का इनाम

तस्वीर भारतीय छात्रा मायूशी भगत की है, जो 4 साल से अमेरिका में गायब है। - Dainik Bhaskarअमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 2019 से गायब एक भारतीय छात्रा की जानकारी देने पर FBI ने 10 हजार डॉलर (8.32 लाख) रुपए का इनाम रखा है। दरअसल, 29 साल की मायूशी भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 को देखा गया था। उसने अपने पिता से आखिरी बार 1 मई को सोशल मीडिया पर बात की थी। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पिछले साल जुलाई में FBI ने उसका नाम मोस्ट वॉन्टेड लोगों की लिस्ट में ‘किडनैपिंग/गुमशुदा’ वाले कॉलम में दर्ज किया था। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली मायूशी 2016 से स्टूडेंट वीजा पर न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रही थी। FBI के मुताबिक, वो हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा बोल लेती है।

.

Recent Stories