Tuesday, December 9, 2025

सोमालिया के पास जहाज हाईजैक, भारतीय नौसेना का ऑपरेशन शुरू:शिप में घुसे मार्कोस कमांडो, समुद्री लुटेरों की तलाश जारी

तस्वीर 14 दिसंबर को अरब सागर से हाइजैक किए गए MV रुएन जहाज की है।अरब सागर में सोमालिया के तट के पास हाईजैक हुए जहाज के पास भारतीय नौसेना पहुंच गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जहाज पर नजर बनाए रखने INS चेन्नई को रवाना किया गयाथा। यह हाईजैक हुए जहाज के पास पहुंच गया है। नौसेना के मार्कोस कमांडो जहाज में घुस गए हैं। उन्होंने समुद्री लुटेरों को तलाश शुरू कर दी है।

हाईजैक किए गए इस जहाज पर 15 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। सभी सुरक्षित हैं। मामला 4 जनवरी का है, लेकिन इसकी जानकारी आज शुक्रवार को सामने आई। लाइबेरिया के फ्लैग वाले इस जहाज का नाम लीला नोर्फोर्क है।

भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को 5-6 सुमद्री लुटेरे हथियारों के साथ जहाज पर उतरे।

भारतीय नौसेना ने कहा- हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरिटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को जहाज की तरफ रवाना किया गया। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए INS चेन्नई को भी भेजा गया। फिलहाल हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। यह 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था। वहीं, वेसल फाइंडर के मुताबिक, जहाज से आखिरी बार 30 दिसंबर को संपर्क किया गया था। जहाज को किसने हाईजैक किया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

.

Recent Stories