भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अश्विन को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी के खाते में एक विकेट दर्ज हुआ।

इस जीत के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 अंक के साथ नंबर 1 पर पहुंच गई है।

.

Recent Stories