उज्जैन में बाबा महाकाल को 3 क्विंटल टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंग लगाया, बाबा के साथ श्रद्धालुओं ने खेली होली, देखें वीडियो

उज्जैन। मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (world famous Shri Mahakaleshwar Temple) में भस्म आरती के दौरान आज रंग पंचमी उत्सव (Rang Panchami festival) मनाया गया। इस अवसर पर बाबा महाकाल को प्राकृतिक रंग (Natural color) लगाया गया। भांग, चंदन और सूखे मेवे से बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके लिए तीन क्विंटल टेसू के फूलों से (Tesu flowers) प्राकृतिक रंग बनाया गया। तड़के होने वाली भस्म आरती में पंडित, पुजारी व भक्तों ने जमकर होली खेली।

रंग पंचमी का पर्व उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। इसके बाद पंडे पुजारियों ने भक्तों के साथ होली खेली। इसमें खास बात यह है कि यहां 2 दिन पहले 3 क्विंटल टेसू के फूलों का रंग बनाया गया था। यह रंग पूरी तरह प्राकृतिक है। इसी रंग से बाबा महाकाल के संग पंडे पुजारियों ने होली खेली। इस दौरान बाबा महाकाल का प्रांगण रंगों से सराबोर नजर आया।

.

Recent Stories