रायपुर में पैसों के विवाद के चलते एक युवक को उसी के गमछे से गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद हत्यारों ने शराब और मछली पार्टी की। फिर सबूत मिटाने के लिए उस गमछे को जला दिया जिससे गला घोंटा था। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
मारने के बाद आरोपियों ने आरंग-राटाकाट रोड पर झाड़ियों के बीच युवक की लाश को फेंक दिया था। आरोपी ने बताया कि जब भी लेनदेन क्लियर करने की बात होती तो मृतक उसे गाली देता था। इन सबसे पीछे छुड़वाने उसने दोस्तों संग मिलकर मर्डर का प्लान किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।