कोरिया में दामाद ने सास-ससुर को पेट्रोल बम से उड़ाया, ससुर की मौत, सास अस्पताल में दम तोड़ा

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी दामाद सुरेश ठाकुर ने अपने सास-ससुर को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस हादसे में ससुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि सास ने तीसरे दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी दरवाजा बंद कर भाग निकले थे, लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुरेश ठाकुर के साथ उसके साथी प्रदीप बैरागी और सहदेव भी शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों का बैकुंठपुर में आधा सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला। जांच में पता चला कि आरोपी दामाद अपनी पत्नी के मायके लौटने से नाराज था। उसने पहले भी अपने साले पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों के पास से एक कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की पूरी जांच कर रही है।

.

Recent Stories