Tuesday, February 17, 2026

ये कैसा ‘शेर’:भैंस का झुंड देख कर डरा, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा, देखें VIDEO

जंगल के राजा शेर से सब डरते हैं लेकिन अगर जंगल का राजा ही किसी से डरने लगे तो खबर बन जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डरा हुआ शेर भैंसों के झुंड से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वहां मौजूद लोगों ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया।सोशल मीडिया पर वीडियो को अब तक 22,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लेकिन लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

यूजर्स ने किए इंटरेस्टिंग कमेंट्स

वीडियो चार हफ्ते पहले पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 22,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को पसंद करने के साथ कई कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा “होल्ड ओन टाईट सिम्बा योर फादर ओन हिज वे”, इसके अलावा लोगों ने शेर को कमजोर बताते हुए लिखा, “कभी-कभी शिकारी भी शिकार बन जाता है”।

पेड़ पर चड़ रहे शेर को देख कर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कैप्शन में लिखा इतनी जगह होने के बावजूद भी शेर भागने की बजाय पेड़ पर क्यों चढ़ रहा है। मुझे यह गलत लगा, इसे देखकर तो सभी एडल्ट शेर भाग जाएंगे।

पहले भी ऐसे कई वीडियो कैप्चर हुए

डेली मेल के मुताबिक, 2015 में केन्या से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। जब एक शेर गुस्से में पेड़ के ऊपर चढ़ गया था और भैंसें भागने की बजाय पेड़ के नीचे जमा हो गईं और शेर के गिरने का इंतजार करने लगीं। शॉट को एक आर्मी ऑफिसर ने कैप्चर किया था, जो अपनी पत्नी के साथ केन्या में मासाई मारा रिजर्व की खोज करने गए थे।

वाइल्ड सफारी में मिला था शॉट लेने का मौका

पिछले साल शेरों के झुंड ने तंजानिया में एक वाइल्ड सफारी के दौरान ट्रैफिक जाम कर दिया था। शेर सड़क पर आराम कर रहे थे क्योंकि आगे का रास्ता ब्लॉक होने के कारण कई यात्रियों की जीप खड़ी थीं। इस घटना के भी पर्यटकों ने खूब मजे लिए थे और आसानी से कैप्चर कर लिया था।

.

Recent Stories