गाजियाबाद/नैनीताल। गाजियाबाद की रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका के लिए क्रिसमस का समय उस वक्त डरावना बन गया, जब उसने अपने ही पति को नैनीताल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद पति ने आपा खो दिया और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला की जान को खतरे में डाल दिया।
पीड़िता के अनुसार, 29 दिसंबर को जब उसने पति से इस बारे में सवाल किए तो वह गुस्से में आ गया। आरोप है कि पति ने महिला को कार के बोनट पर जबरन लिटा दिया और तेज रफ्तार में कई मीटर तक कार चलाता रहा। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


