Tuesday, December 9, 2025

हुक्का बार पर लगने जा रहा प्रतिबंध, सत्र में विधेयक लाने की तैयारी पूरी, सजा का भी होगा प्रावधान

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 5 दिन चलने वाले इस सत्र में कई अहम विधेयक लाए जाएंगे। मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र है। इस बार का मानसून सत्र 5 दिनों का होगा। इस सत्र में सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। साथ ही हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधायक लाया जाएगा। हुक्का बार का संचालन करने पर संचालक पर 1 साल की सजा का प्रावधान है।

इस बार के मानसून सत्र में 20 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साध ही मिजी विवि संशोदन विधायकल सहित कई विधेयक सत्र में पेश किए जाएंगे। गौरतलब है कि यह 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। दरअसल, शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में बुलाया जाता है। इसके पहले अक्टूबर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में शीतकालीन सत्र नहीं होगा। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके लिए ऑनलाइन जुआ पर नियंत्रण के लिए संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।

.

Recent Stories