बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को कुचला:8 की मौत, 3 घायल; हाईकोर्ट का आदेश बेअसर, सड़क पर घूम रहे मवेशी

नेशनल हाईवे में लगातार हादसों में मवेशियों की जा रही जान।बिलासपुर के तखतपुर-मुंगेली रोड में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। जिससे 8 मवेशियों की मौत हो गई है। वहीं, 3 मवेशी घायल हो गए। जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

टीआई रविन्द्र अनंत ने बताया कि तखतपुर और कोटा रोड में मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठी रहती है। गुरुवार को तड़के 3.30 बजे ग्राम पेंडारी के पास सड़क पर बैठे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मवेशियों को कुचल दिया।

हादसे में 8 मवेशियों की मौत हो गई है और 3 मवेशी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना करने वाले वाहन के संबंध में पतासाजी कर रही है।

.

Recent Stories