Wednesday, February 18, 2026

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव के आश्वासन के बाद उठाया कदम…

रायपुर। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पांच सूत्रीय मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले आश्वासन के बाद कदम उठाया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया.

.

Recent Stories